04-Jun-2025
HomeDELHIदीपावली पर अफ्फाक हुसैन अपने रंगों से करते है लोगों के घरों...

दीपावली पर अफ्फाक हुसैन अपने रंगों से करते है लोगों के घरों को रौशन

एमएफ हुसैन रंगों के बादशाह थे और भारत में पिकासो नाम से मशहूर हुए। ऐसे ही एक शख्स है अफ्फाक हुसैन, जो लोगों की जिंदगी अपने रंगों से भर रहे हैं। दीपावली पर घरों के रंगरोगन काम जारी है। 40 वर्षीय अफ्फाक दिल्ली के इंदिरापुरम में एक किराए के मकान में रहते है और पेशे से पेंटर है। दीपावली आते ही उनके काम में तरक्की हो जाती है।

अफ्फाक़ हुसैन ने आवाज द वॉयस को बताया कि दीवाली आने पर वह महीने का 15 से 20 हज़ार रुपए कमा लेते हैं। हिन्दू अपने घरों में पेंट करने के लिए उनसे संपर्क करते हैं और आदर सम्मान के साथ उन्हें अपने घर पर बुलाते हैं। अफ्फाक़ हुसैन दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि जगह घरों में जाकर रंगरोगन का काम करते हैं। अफ्फाक हुसैन पूरी दिल्ली में चंगू पेंटर के नाम से भी जाने जाते हैं।

अफ्फाक़ हुसैन ने बताया कि 3 बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी (Bachelor of Arts) BA कर रही है, उससे छोटी लड़की नवीं कक्षा में है, सबसे छोटी बेटी सातवीं क्लास में है और बेटा चौथी कक्षा में पढ़ता है। अफ्फाक़ हुसैन जब लोगों के घरों को दीवाली के लिए रंगते हैं तो उनकी भी दीवाली होती है, उनके घर भी रोशनी होती है, उनके बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान आ जाती है, उनके घर भी दीवाली की मिठाई आती है, जिसका आनंद वह अपने पूरे परिवार के साथ मनाते हैं।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: ‘तहकीक-ए-हिंद’: उज़्बेकिस्तान में जन्मे अल-बीरूनी का हिंदुस्तान की सरज़मीं से ख़ास रिश्ता

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
ALSO READ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular