Thursday, February 5, 2026
11.1 C
Delhi

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह: दो देशों को जोड़ने वाली विरासत

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की ख़बर ने भारत और पाकिस्तान दोनों जगह शोक की लहर पैदा कर दी। डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ‘गाह’ गांव में हुआ था, जहां उनका बचपन बीता। 1947 के विभाजन के समय उनका परिवार भारत आकर अमृतसर में बस गया। विभाजन से पहले उन्होंने ‘गाह’ के प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा तक पढ़ाई की। स्कूल के रिकॉर्ड और वहां के बुजुर्ग आज भी उनकी सादगी और विनम्रता को याद करते हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद भी डॉ. सिंह ने अपने गांव से संबंध बनाए रखा। उन्होंने गांव के लोगों को दिल्ली बुलाकर मुलाकात की और उनकी पहल पर गाह में कई विकास कार्य करवाएं। गांव में सोलर लाइट, वॉटर हीटर और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। पाकिस्तान सरकार ने उनके सम्मान में गाह को “आदर्श गांव” घोषित किया और गांव के सरकारी स्कूल का नाम बदलकर “मनमोहन सिंह गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल” कर दिया। 2012 में भारत के टेरी संस्थान ने वहां सौर ऊर्जा ग्रिड स्थापित किया, जिससे 51 परिवारों और तीन मस्जिदों को बिजली की आपूर्ति हुई।

डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सीमाओं को पार कर दो देशों को जोड़ने वाली कड़ी बन गया। उनकी दूरदर्शिता, सरलता और राष्ट्र निर्माण में योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गाह गांव के लोग उनकी विरासत को सहेजने और उनकी स्मृति को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच साझा इतिहास और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर का Mayfair Spring Valley Resort: बच्चों के लिए बना ख़ास किड ज़ोन

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

India’s Route to Prosperity via FDI

The contours of the stunning India-US trade deal are...

Kaif Ahmed Siddiqui: Sitapur’s Poet Who Chases Words

In 1943, in the quiet lanes of Sitapur in...

Stories Behind the Making of Bollywood Legends

Untold Stories That Built Bollywood Legends begins not with...

From tariffs to trade: A reset of India-US ties

Close on the heels of the ‘mother of all...

J. P. Saeed: Aurangabad’s Forgotten Urdu Poetry Master

In 1932, in the old lanes of Aurangabad in...

Topics

India’s Route to Prosperity via FDI

The contours of the stunning India-US trade deal are...

Kaif Ahmed Siddiqui: Sitapur’s Poet Who Chases Words

In 1943, in the quiet lanes of Sitapur in...

Stories Behind the Making of Bollywood Legends

Untold Stories That Built Bollywood Legends begins not with...

From tariffs to trade: A reset of India-US ties

Close on the heels of the ‘mother of all...

J. P. Saeed: Aurangabad’s Forgotten Urdu Poetry Master

In 1932, in the old lanes of Aurangabad in...

Narcotics and the Geopolitics of a New Hybrid War

Cross-border terrorism in the Kashmir valley has morphed into...

Ibrahim Aajiz: A Quiet Star In A Small Village

In a small village called Sheikhpur, far from any...

Free Libraries Network: Children Walk Into a Room Full of Books and Possibility

Children step into a small room lined with shelves....

Related Articles