Wednesday, February 18, 2026
18.1 C
Delhi

नसीमा गेन: मानव तस्करी की अंधेरी गलियों से उम्मीद की रोशनी तक

पश्चिम बंगाल के मसलंदपुर की नसीमा गेन ने अपनी ज़िंदगी को एक ऐसी प्रेरक कहानी में बदल दिया है, जो साहस, संघर्ष और उम्मीद का प्रतीक है। 13 साल की नसीमा, एक परिचित के विश्वासघात का शिकार होकर मानव तस्करी के दलदल में फंस गई। 10 महीने बाद उन्हें रिहाई तो मिल गई, लेकिन घर लौटने पर समाज ने उन्हें ठुकरा दिया। इस अस्वीकृति ने नसीमा को तोड़ने के बजाय और मज़बूत बना दिया।

आज 26 साल की नसीमा गेन 4000 से ज़्यादा महिलाओं और लड़कियों को मानव तस्करी के चंगुल से निकालकर उन्हें नई ज़िंदगी जीने का हौसला दे चुकी हैं। उन्होंने 2016 में उत्थान कलेक्टिव के साथ काम शुरू किया, जो पीड़ितों को परामर्श, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मदद करता है। 2019 में, उन्होंने इंडियन लीडरशिप फोरम अगेंस्ट ट्रैफिकिंग (ILFAT) की सह-स्थापना की, जिसका काम 9 राज्यों तक फैला हुआ है।

अपराधियों को कटघरे तक पहुंचाने वाली नसीमा गेन

नसीमा गेन का कहना है, “जो कुछ मैंने सहा है, वह मुझे दूसरों की मदद करने का साहस देता है। हम उन्हें न सिर्फ़ मानसिक स्वास्थ्य सहायता और परामर्श देते हैं, बल्कि कौशल विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।”नसीमा के लीडरशिप में इन संगठनों ने न केवल पीड़ितों को पुनर्वास का मार्ग दिखाया है, बल्कि अपराधियों को न्याय के कटघरे तक भी पहुंचाया है।

उनका कहना है, “मैं चाहती हूं कि कोई और नसीमा गेन बनने के दर्द से न गुज़रे।”नसीमा का संघर्ष और सेवा भावना साबित करती है कि साहस और आशा से हर अंधेरा मिटाया जा सकता है। अब वह न केवल अपने गांव में, बल्कि पूरे देश में सम्मान का प्रतीक बन चुकी हैं।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: गृहणी से बिजनेस वुमन बनने का सफर: असम की तनया बोरकाकोटी की प्रेरक कहानी

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Hills and Hearts : Bringing children back to classrooms

Hills and Hearts is a grassroots foundation in Jammu...

Astana-E-Quadeeri Dargah: A Shrine Of Faith

For over a century, Astana-E-Quadeeri Dargah has stood in...

Gandhi Talks 2026 Film Where Silence Speaks

What if a jobless man's silence could topple a...

Border 2: The Real Soldier Behind The Reel Hero

There is a scene in Border 2 when the...

Green Pencil Foundation: Built a movement that touches 10,000 lives across seven states.

Green Pencil Foundation did not start with a grand...

Topics

Hills and Hearts : Bringing children back to classrooms

Hills and Hearts is a grassroots foundation in Jammu...

Astana-E-Quadeeri Dargah: A Shrine Of Faith

For over a century, Astana-E-Quadeeri Dargah has stood in...

Gandhi Talks 2026 Film Where Silence Speaks

What if a jobless man's silence could topple a...

Border 2: The Real Soldier Behind The Reel Hero

There is a scene in Border 2 when the...

Mardaani 3 Turns Thriller Hype Into Relentless Billboard Campaign

Sometimes a film does not just release. It arrives...

Agha Shah Dargah Holds Something Modern Life Has Almost Forgotten

Agha Shah Dargah sits beside the old waters of...

How K-Pop Culture Transforms Young Indian Lives

K-Pop has moved far beyond catchy hooks and polished...

Related Articles