Wednesday, March 18, 2026
20.1 C
Delhi

सुभाष चंद्र बोस: संघर्ष, साहस और समर्पण की मिसाल

सुभाष चंद्र बोस, जिनको हिंदुस्तानी इज़्ज़त से “नेताजी” कहकर पुकारते हैं। उनकी ज़िंदगी कई रहस्यों और दिलचस्प क़िस्सों से भरी हुई है। उनकी शख़्सियत सिर्फ़ आज़ादी की जद्दोजहद तक महदूद नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपनी सियासी फ़िकरों और बेइंतहा मोहब्बत से हिंदुस्तान के हर दिल में अपनी जगह बना ली। 

शुरुआती ज़िंदगी और तालीम

23 जनवरी 1897 को कटक (उड़ीसा) में एक अमीर घराने में पैदा हुए सुभाष चंद्र बोस के वालिद जानकीनाथ बोस और मां प्रभावती देवी थीं। उनके पिता पेशे से वकील थे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को बड़े अरमानों से तालीम दिलवाई। सुभाष ने प्रेसिडेंसी कॉलेज और स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कलकत्ता से तालीम हासिल की और फिर आईसीएस (इंडियन सिविल सर्विस) का इम्तेहान पास किया। लेकिन उनके दिल-ओ-दिमाग़ में हमेशा मुल्क़ की आज़ादी का ख़्वाब बसा था।

जानकीनाथ बोस को अंग्रेज़ सरकार ने रायबहादुर का ख़िताब दिया था। सुभाष को उनके पिता आईसीएस (Imperial Civil Service) अधिकारी (जिसे आज आईएएस कहते हैं) बनाना चाहते थे, इसी वजह से उन्होंने सुभाष को विदेश भी भेजा।  ग्रेजुएशन के बाद सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस का एग्ज़ाम दिया। 1920 में बोस ने आईसीएस की वरीयता सूची में चौथा स्थान हासिल किया।

सियासी सफ़र की शुरुआत

सुभाष चंद्र बोस का सियासी सफ़र 1921 में शुरू हुआ, जब उन्होंने महात्मा गांधी की तहरीक़-ए-असहयोग में हिस्सा लिया। हालांकि, सुभाष और गांधी जी के दरमियान सियासी ख़्यालात में इख़्तिलाफ़ था। जहां गांधी जी अहिंसा के पैरोकार थे, वहीं सुभाष का मानना था कि आज़ादी सिर्फ़ हथियारों और तहरीक से हासिल की जा सकती है।

आज़ाद हिंद फ़ौज और नेताजी का ख़्वाब

1942 में सुभाष चंद्र बोस ने ‘आज़ाद हिंद फ़ौज’ का गठन किया। इस फ़ौज का मक़सद हिंदुस्तान को अंग्रेज़ों की ग़ुलामी से निजात दिलाना था। उन्होंने “तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा दिया, जो आज भी हर हिंदुस्तानी के दिल में गूंजता है।

सुभाष चंद्र बोस की पर्सनल लाइफ़

सुभाष की ज़िंदगी में एमिली शेंकल का ज़िक्र बेहद अहम है। जर्मनी में मुलाक़ात के बाद दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ी। कहा जाता है कि उनकी शादी ख़ामोशी से हुई और उनकी बेटी अनीता बोस पफ़ ने कभी अपने पिता को करीब से नहीं देखा। नेताजी ने जर्मनी से जापान का सफ़र जर्मन वर्दी पहनकर किया ताकि उन्हें पहचान न लिया जाए। 

आज़ाद हिंद सरकार 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर एक ऐसी सेना का गठन किया, जिसकी बहादुरी और साहस के किस्से इतिहास में अमर हैं। इस सेना ने अंग्रेज़ी शासन को कई मोर्चों पर हराया और भारत के कुछ हिस्सों को आज़ाद भी कराया।

साल 1943 में नेताजी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंगापुर में भारत की अस्थायी सरकार की स्थापना की, जिसे आज़ाद हिंद सरकार कहा गया। नेताजी ने खुद को प्रधानमंत्री, राज्य प्रमुख, और युद्ध मंत्री घोषित किया। इस सरकार की अपनी सेना, बैंक, और प्रशासनिक मशीनरी थी। नेताजी का एक ही सपना था – लाल किले पर तिरंगा फहराना और देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ाद कराना।

नेताजी के करीबी और बहादुर सेनानी

आज़ाद हिंद फौज के प्रमुख सिपाहियों में सबसे पहला नाम शाहनवाज़ खान का आता है। नेताजी के करीबी माने जाने वाले शाहनवाज़ खान ने आज़ाद हिंद फौज में मेजर जनरल के रूप में अहम भूमिका निभाई।

24 जनवरी 1914 को रावलपिंडी में जन्मे शाहनवाज़ खान ने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवा शुरू की। 1943 में नेताजी से प्रेरित होकर उन्होंने आज़ाद हिंद फौज का हिस्सा बनने का साहसिक कदम उठाया। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने आज़ाद हिंदुस्तान में लाल किले पर तिरंगा फहराया।

कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों

18 मार्च 1914 को पंजाब में जन्मे कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों नेताजी के सबसे भरोसेमंद सेनानियों में से एक थे। उन्होंने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में सेवा शुरू की और बाद में आज़ाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आज़ादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मलेशिया में ब्रिटिश सेना के लिए लड़ते हुए जापानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया। आज़ाद होने के बाद उन्होंने आज़ाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों को हर मोर्चे पर कड़ी चुनौती दी। कर्नल ढिल्लों को उनकी सेवा के लिए 1998 में भारत सरकार ने ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया।

कर्नल प्रेम कुमार सहगल

कर्नल प्रेम कुमार सहगल, कर्नल ढिल्लों और मेजर जनरल शाहनवाज़ खान के साथ नेताजी की सेना के मज़बूत स्तंभ थे। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज के अभियानों का नेतृत्व करते हुए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ निर्णायक योगदान दिया।

लाल किला ट्रायल: आज़ादी की नींव

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने शाहनवाज़ खान, कर्नल गुरबख्श सिंह ढिल्लों, और कर्नल सहगल के खिलाफ़ कोर्ट-मार्शल चलाया। ये मुक़दमा इतिहास में ‘लाल किला ट्रायल’ के नाम से जाना गया। भारतीय जनता ने इन सैनिकों के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन किया और उनका नारा “लाल किले से आई आवाज़ – सहगल, ढिल्लन, शाहनवाज़” हर गली में गूंजने लगा। इस आंदोलन ने भारत की आज़ादी की राह को मज़बूत किया।

सुभाष चंद्र बोस सिर्फ़ एक शख़्स नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आज़ादी का एक मुकम्मल चैप्टर हैं। 18 अगस्त 1945 को हुए प्लेन हादसे में नेताजी की मौत हो गयी। 

कैसे आया ‘जय हिंद’ का नारा ? 

हैदराबाद पर लिखी गई एक मशहूर किताब “लेंगेंडोट्स ऑफ हैदराबाद” में लेखक नरेंद्र लूथर ने एक दिलचस्प वाकया शेयर किया है। आबिद हसन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जर्मनी गए थे। वहीं आबिद की मुलाकात नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हुई। ये समय दूसरा विश्व युद्ध का था और नेताजी जर्मनी में अपनी सेना तैयार कर रहे थे ताकि भारत को आज़ादी दिलाई जा सके।

नेताजी ने चाहा कि ऐसा नारा बनाया जाए, जो सभी क्रांतिकारी भारतीयों को प्रेरित करें और एकजुट करे। इसके लिए कई सुझाव आए। पहले, आबिद हसन ने ‘हैलो’ शब्द का प्रस्ताव रखा, लेकिन नेताजी को यह पसंद नहीं आया। इसके बाद, आबिद हसन ने ‘जय हिंद’ का सुझाव दिया। ये नारा नेताजी को तुरंत पसंद आया।

यहीं से ‘जय हिंद’ को भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) और क्रांतिकारी भारतीयों का अभिवादन नारा बनाया गया। ये नारा आज भी मुल्क़ की फिज़ाओं में गूंजता है। उनका मक़सद सिर्फ़ सियासी आज़ादी नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए बराबरी और इज़्ज़त का हक़ दिलाना था।

नेताजी की ज़िंदगी हमें ये पैग़ाम देती है कि अगर इरादे मज़बूत हों और दिल में मुल्क की मोहब्बत हो, तो कोई भी मंज़िल नामुमकिन नहीं।

ये भी पढ़ें:ग़ज़लों की जान, मुशायरों की शान और उर्दू अदब राहत इंदौरी के नाम

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Muslim Folk Artist Preserves Hindu Epics Through Bhapang

When Gafaruddin Mewati Jogi received a phone call on...

Sikh Family Donates Land for Muslim Graveyard Access

The mud had turned treacherous that January morning. Jagdish...

Chennai Hindu Temple Feeds 1200 Muslims Daily

Every evening during Ramzan, volunteers from a Hindu temple...

Nagma Imtiaz Is Turning Beauty Training Into Rural Livelihoods

In the small villages scattered across rural India, where...

Volleyball Revolution Spawns Gender Equality in Assam 

In the villages of Assam, where girls once rarely...

Topics

Muslim Folk Artist Preserves Hindu Epics Through Bhapang

When Gafaruddin Mewati Jogi received a phone call on...

Sikh Family Donates Land for Muslim Graveyard Access

The mud had turned treacherous that January morning. Jagdish...

Chennai Hindu Temple Feeds 1200 Muslims Daily

Every evening during Ramzan, volunteers from a Hindu temple...

Nagma Imtiaz Is Turning Beauty Training Into Rural Livelihoods

In the small villages scattered across rural India, where...

Volleyball Revolution Spawns Gender Equality in Assam 

In the villages of Assam, where girls once rarely...

Assamese Film Wins Award at US Competition

A film about a thief who plays the dhol...

Fighting Synthetic Drugs at the Source

How the Drug Enforcement Administration fights the diversion of...

People of India condole the loss of lives in the strike on Iran

Following the initial shock over the killing of Iran’s...

Related Articles