Wednesday, March 11, 2026
24.5 C
Delhi

कश्मीर घाटी में महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक बदलाव

कश्मीर घाटी में पिछले तीन दशकों में महिलाओं की शिक्षा ने तेज़ी से प्रगति की है। इससे महिलाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर खुले हैं, लेकिन इसके साथ ही समाज में कई चुनौतियां भी उभरी हैं। एक ओर, कश्मीरी लड़कियां शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं और उच्च पदों पर पहुंच रही हैं। वहीं, लड़के हिंसा, नशे की लत और सोशल मीडिया में उलझकर पीछे रह गए हैं।

महिलाओं की शिक्षा और सफलता

कश्मीर की लड़कियां आज न सिर्फ़ घाटी के अंदर बल्कि बाहर और यहां तक कि विदेशों में भी उच्च शिक्षा हासिल कर रही हैं। इससे समाज में उनकी भूमिका और सशक्तिकरण बढ़ा है। महिलाएं मेडिकल, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाओं, और अकादमिक क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।कश्मीरी पुरुष अशांति और सामाजिक समस्याओं की वजह से पिछड़ गए हैं। हिंसा और सामाजिक अस्थिरता के समय, युवा लड़के अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से दूर होते गए। सोशल मीडिया की लत, नशाखोरी, और बेरोजगारी ने इस समस्या को और गहरा कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफे़सर डॉ. खुर्शीद-उल-इस्लाम का मानना है कि यह प्रवृत्ति खतरनाक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी धीरे-धीरे मेहनत और रोज़गार से दूर हो रही है। यह प्रवृत्ति समाज के भविष्य के लिए चिंता की वजह है।घाटी में परिवारों की संरचना भी बदल रही है। पहले संयुक्त परिवारों का प्रचलन था, लेकिन अब एकल परिवारों की संख्या बढ़ रही है। इससे सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों पर प्रभाव पड़ा है। सोशल मीडिया और बाहरी प्रभावों ने पारंपरिक विवाह समारोहों और रीति-रिवाजों को भी बदल दिया है।पहले, कश्मीरी समाज में विवाह और सामाजिक समारोह सादगी से संपन्न होते थे। अब इन पर भारत और पाकिस्तान की बाहरी परंपराओं का प्रभाव बढ़ गया है। इससे संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी हो रही है।कश्मीरी समाज को इन चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। लड़कों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोज़गार के अवसर प्रदान करने पर ध्यान देना होगा। साथ ही, महिलाओं को उनकी बढ़ती ज़िम्मेदारियों में सहारा देना ज़रूरी है।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

People of India condole the loss of lives in the strike on Iran

Following the initial shock over the killing of Iran’s...

Sudarshan Fakir: He wrote little, but whatever he wrote was exquisite

In the world of Urdu poetry, there are some...

Manipur Woman Turns Flower Waste Into Award Winning Enterprise

The flowers were rotting in the fields. Transportation had...

Sheikhgund: Kashmir’s Tobacco-Free Village

In Kashmir, a young teacher's relentless campaign turned a...

Topics

People of India condole the loss of lives in the strike on Iran

Following the initial shock over the killing of Iran’s...

Manipur Woman Turns Flower Waste Into Award Winning Enterprise

The flowers were rotting in the fields. Transportation had...

Sheikhgund: Kashmir’s Tobacco-Free Village

In Kashmir, a young teacher's relentless campaign turned a...

Qurratulain Hyder: An Unmatched Voice in Urdu Fiction

Qurratulain Hyder, who began crafting stories at age 11,...

Indian Female Streamers Transform Gaming Industry Landscape

New Delhi, April 11, 2024 Twenty-six-year Payal Dhare sat...

Kerala Teacher Lathika Suthan Builds ₹40,000 Monthly Business Growing Lotus Plants

In Thrissur, Kerala, former primary school teacher Lathika Suthan...

Related Articles