हर साल की तरह इस बार भी ईद के दिन को लेकर उलझन हो रही है। हिजरी कैलेंडर की वजह से ईद का दिन तय नहीं हो पाता है। हिजरी कैलेंडर चांद की रफ़्तार पर आधारित होता है, जिसके कारण इसमें 12 महीने और 354 या 355 दिन होते हैं। हिजरी महीने 29 या 30 दिन के होते हैं। इस वजह से ईद का दिन निश्चित नहीं हो पाता है।
पृथ्वी सूरज के चारों तरफ़ घूमती है। इसके एक चक्कर को पूरा होने में 365 दिन और तक़रीबन छह घंटे का वक़्त लगता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के मुताबिक़ साल में 365 दिन होते हैं और इन छह घंटों का वक़्त चौथे साल में एक लीप वर्ष के रूप में जोड़ा जाता है।
जिस दिन चाँद नज़र आएगा, उस दिन को हिजरी महीने का पहला दिन माना जाएगा और फिर 29 या 30 दिनों के बाद ईद मनाई जाएगी। इस बार चाँद नज़र आने की तारीख़ के अनुसार, ईद उस दिन मनाई जाएगी।
इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।
ये भी पढ़ें: हमारे अमरोहा के कमाल अमरोही
आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।