भगवान श्रीकृष्ण ने कालीदह घाट पर कालिया नाग को नथते हुए यमुना को उसके प्रभाव से मुक्त किया था। इस धार्मिक और एतिहासिक प्रमाण को जीवित रखने के लिए इंदौर रियासत ने वृंदावन में यमुना पर कालीदह घाट का निर्माण कराया। इसकी खूबसूरत वास्तुकला और अध्यात्म आज भी लोगों को आकर्षित करती है.