16-Oct-2024
HomeBIHARबिहार की सादिया परवीन अपने सपनों की भर रही है उड़ान

बिहार की सादिया परवीन अपने सपनों की भर रही है उड़ान

बिहार के सीवान जिले की रहने वाली सादिया परवीन ने अपने सपनों की उड़ान भर ली है। सादिया डोमेस्टिक प्लेन उड़ाती है, उनकी ख़्वाहिश है कि एक दिन वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ान भरे। उनकी इस कामयाबी पर न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरे सीवान में खुशी का माहौल है। वह पहली मुस्लिम बेटी है जो इस मुकाम पर पहुंची है। सादिया ने संयुक्त अरब अमीरात से पायलट की ट्रेनिंग ली है और जल्द ही तीन महीने का कोर्स पूरा कर अब न्यूज़ीलैंड जाने वाली है।

सामाजिक और पारिवारिक बंदिशों को तोड़ कर आसमानों में उड़ान भरना उनके लिए आसान नहीं रहा। सादिया फिलहाल कोलकाता में रहती है, बिहार में उनका आना जाना रहता है। उन्होंने आवाज़ द वॉयस को बताया है कि उनकी परवरिश सीवान में ही हुई है. प्रारंभिक शिक्षा यहां से ली लेकिन हाईयर एजुकेशन के लिए कोलकाता जाना पड़ा।

सादिया का कहना है कि मां बाप को अपने बच्चों पर ट्रस्ट करना चाहिए। इससे यह फायदा है कि बच्चे जो नहीं करना चाहते परिवार के सहयोग से कर पाते है। मेरी कामयाबी को लेकर भी लोगों को संदेह था। तरह-तरह की बातें करते थे बेटी है, विदेश पढ़ने गयी है, सफल होगी भी या नहीं? मगर मेरे माता-पिता को मेरे ऊपर पूरा भरोसा था।

इस ख़बर को पूरा पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें: बिहार की तीन बहनें क्यों है सुर्खियों में?

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular