Friday, February 13, 2026
19.1 C
Delhi

बिहार की युसरा फ़ातिमा ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कविताएं और किताबें लिखी 

बिहार के सिवान जिले की होनहार बेटी युसरा फ़ातिमा ने अपने लेखन से ‘ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’
में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्हे ये सम्मान कम उम्र में सबसे ज्यादा कविताएं और किताबें लिखने के लिए दिया गया है। महज 15 साल की युसरा आज सबके के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

युसरा फातिमा के पिता शकील अहमद अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। युसरा के परिवार ने हमेशा शिक्षा और साहित्यिक गतिविधियों को महत्व दिया। जिसका असर युसरा पर बचपन से ही पड़ा। उनके माता-पिता ने न सिर्फ उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी हमेशा प्रोत्साहित किया।

युसरा विशंभरापुर में स्थित आरएम पब्लिक स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। उनकी कविता यात्रा सिर्फ आठ साल की उम्र में शुरू हुई। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपने विचारों और भावनाओं को कागज पर उतारना शुरू कर दिया। उनकी कविताएं समाज, इंसानी रिश्ते, और ख़ासतौर से महिलाओं के अधिकारों पर आधारित होती हैं।

12 साल की उम्र में लिखी पहली किताब

युसरा की पहली किताब ‘जज्बा’ जुलाई 2019 में प्रकाशित हुई। उस समय वह सिर्फ 12 साल की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मेरे हिस्से की कोशिश, ‘शाम और तनहाई, और ‘बेरुखी’ जैसी किताबें लिखी, जिनमें उनकी चौथी किताब ‘बेरुखी’ अप्रैल 2023 में प्रकाशित हुई। 

उनकी लेखनी में गहराई, संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना साफ झलकती है। युसरा की सफलता उन सभी युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो अपने सपनों को पूरा करने की चाह रखती हैं। युसरा की कहानी न सिर्फ उनके गांव और जिले बल्कि पूरे देश के लोगों के लिए एक मिसाल है। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.com पर जाएं

ये भी पढ़ें: मोर के पंख पर भील पेंटिंग उकेरने वाले जोधपुर के पहले चित्रकार मांगीलाल

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Green Pencil Foundation: Built a movement that touches 10,000 lives across seven states.

Green Pencil Foundation did not start with a grand...

Mardaani 3 Turns Thriller Hype Into Relentless Billboard Campaign

Sometimes a film does not just release. It arrives...

Agha Shah Dargah Holds Something Modern Life Has Almost Forgotten

Agha Shah Dargah sits beside the old waters of...

How K-Pop Culture Transforms Young Indian Lives

K-Pop has moved far beyond catchy hooks and polished...

Maha Shivratri Vigils: How Fasting Devotees Practice Selflessness

When darkness blankets the earth on Phalgun's moonless night,...

Topics

Mardaani 3 Turns Thriller Hype Into Relentless Billboard Campaign

Sometimes a film does not just release. It arrives...

Agha Shah Dargah Holds Something Modern Life Has Almost Forgotten

Agha Shah Dargah sits beside the old waters of...

How K-Pop Culture Transforms Young Indian Lives

K-Pop has moved far beyond catchy hooks and polished...

Maha Shivratri Vigils: How Fasting Devotees Practice Selflessness

When darkness blankets the earth on Phalgun's moonless night,...

India-Canada Ties Move Towards a Thaw

With the change of government in Ottawa in March...

One Rupee Philosophy:Transforming Lives Through Education

A simple idea born from tragedy became a lifeline...

M Kothiyavi Rahi: Progressive Urdu Poet’s Enduring Legacy

A young boy in Azamgarh, eastern Uttar Pradesh, watched...

Related Articles