Thursday, February 26, 2026
18.9 C
Delhi

कश्मीर में ख़ूबसूरत हरुद का मौसम, पर्यटकों की पहली पसंद

कश्मीर में शरद ऋतु, जिसे लोकल भाषा में ‘हरुद’ कहा जाता है, अपने पूरे रंग में है। यह मौसम घाटी को सुनहरे और भूरे रंगों में रंग देता है। इन ख़ूबसूरत नज़ारों को देखने के लिए बड़ी तादाद में पर्यटक कश्मीर की ओर खिंचे चले आ रहे हैं। श्रीनगर के मशहूर मुगल गार्डन जैसे निशात, शालीमार, हरवान और चश्माशाही इस समय पर्यटकों से भरे हुए हैं। यहां चिनार के पेड़ों के पत्ते इस मौसम में हरे से सुनहरे और भूरे रंग में बदल जाते हैं जो हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इन पेड़ों के नीचे घूमते हुए पर्यटक यादें बना रहे हैं।

दिल्ली से आई एक पर्यटक ने बताया, “यहां का मौसम और नज़ारे बेहद ख़ूबसूरत हैं। मैंने पहली बार कश्मीर देखा और मुझे यह जगह दिल से पसंद आई। जो लोग अभी तक यहां नहीं आए हैं, वे इस अद्भुत अनुभव को मिस कर रहे हैं।”
स्थानीय लोगों के लिए भी यह मौसम ख़ास है। एक छात्रा फराह ने कहा, “हम इसे सुनहरा मौसम कहते हैं। इस समय घाटी की ख़ूबसूरती अपने चरम पर होती है। इतने सारे पर्यटक यहां आए हैं, तो हमने भी इसे देखने का सोचा।”

शरद ऋतु में न सिर्फ़ कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक होती है, बल्कि यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी जीवंत होती है। पर्यटन से स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यवसायों को बड़ा सहारा मिलता है। पर्यटक जब यहां की परंपराओं, हस्तशिल्प और खानपान का अनुभव करते हैं, तो स्थानीय लोगों को अपनी कला और संस्कृति को बनाए रखने का प्रोत्साहन मिलता है।

हस्तशिल्प से लेकर स्थानीय परिवहन सेवाओं तक, हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इस मौसम में आने वाले पर्यटक न केवल यहां की सुंदरता का आनंद लेते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोज़गार और विकास के नए अवसर भी लेकर आते हैं।
कुल मिलाकर, कश्मीर की शरद ऋतु केवल एक मौसम नहीं है, यह एक ऐसा अनुभव है जो हर किसी के दिल में बस जाता है। अगर आपने अभी तक इस सुंदरता को नहीं देखा, तो आपको ज़रूर एक बार कश्मीर आकर इसे महसूस करना चाहिए। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें Facebook, Instagram, Twitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Hyderabad’s Paigah Tombs: Hidden Architectural Treasure 

The most elaborate burial ground in Hyderabad sits tucked...

India’s Last Urdu Handwritten Newspaper Defies Digital Era

Every evening in Chennai, three calligraphers sit in an...

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib – A Center of Faith, Hope, and Spiritual Peace 

Best of Sadda Punjab “Tegh Bahadur simariye ghar nau nidh...

An Educator Establishes Largest High-Tech Private Library in South Kashmir

Shahid Shafi Itoo envisioned an affordable private library with...

Keep Your Living Space Cool with indoor plants

When temperatures in Delhi touched 46°C last May and...

Topics

Khan Market: Refugee Camp to Global Landmark

Khan Market, Delhi, stands today as one of the...

Assam Tribes Mastered Tea Centuries Before the British

The thick forests of eastern Assam hold a secret...

Manipuri Film Boong Wins Historic BAFTA Award

When Director Lakshmipriya Devi stepped up to accept the...

Related Articles