Wednesday, February 25, 2026
29.7 C
Delhi

पिता की प्रेरणा और कोच की मेहनत से आयशा ख़ानम ने 39वीं नेशनल एथलेटिक्स में जीता सिल्वर

राजस्थान के कोटा की बेटी आयशा ख़ानम ने 39वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स 2024 की 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह सफलता उन्होंने अपने पिता के निधन के बाद कठिन समय में हासिल की। आयशा ख़ानम की मां और कोच विशाल ने उन्हे सहारा दिया और हिम्मत बांधी। आयशा ने 5 दिसंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया और 24.73 सेकंड का समय लेते हुए सिल्वर मेडल जीता।

अपनी इस जीत को आयशा ने अपने पिता को समर्पित करते हुए कहा, “यह मेडल मेरे अब्बा के नाम है। उन्होंने हमेशा सिखाया कि कभी हार मत मानो। यह उनकी मेहनत और सपनों का नतीजा है।” आयशा के पिता अब्दुल रहीम का सपना था कि उनके बच्चे बड़े खिलाड़ी बनें। उन्होंने अपनी टायर रिपेयर शॉप से कमाएं पैसों से आयशा और उसके भाई-बहनों की ट्रेनिंग शुरू करवाई थी। पिता के निधन के बाद समाज के लोगों ने परिवार को आर्थिक और भावनात्मक सहारा दिया। पहल फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव फारुख़ राणा ने कहा कि आयशा की मेहनत और उनके पिता की प्रेरणा से यह जीत संभव हुई। कोच विशाल ने आयशा को मानसिक रूप से मज़बूत बनाया, जिससे वह नेशनल टूर्नामेंट में पदक जीत सकीं।

आयशा की कहानी यह साबित करती है कि मज़बूत इरादे और कड़ी मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनकी यह सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालात में भी अपने सपनों को पूरा करने का जज़्बा रखते हैं।

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

India’s Last Urdu Handwritten Newspaper Defies Digital Era

Every evening in Chennai, three calligraphers sit in an...

Gurdwara Sri Dukh Niwaran Sahib – A Center of Faith, Hope, and Spiritual Peace 

Best of Sadda Punjab “Tegh Bahadur simariye ghar nau nidh...

An Educator Establishes Largest High-Tech Private Library in South Kashmir

Shahid Shafi Itoo envisioned an affordable private library with...

Keep Your Living Space Cool with indoor plants

When temperatures in Delhi touched 46°C last May and...

Khan Market: Refugee Camp to Global Landmark

Khan Market, Delhi, stands today as one of the...

Topics

Assam Tribes Mastered Tea Centuries Before the British

The thick forests of eastern Assam hold a secret...

Manipuri Film Boong Wins Historic BAFTA Award

When Director Lakshmipriya Devi stepped up to accept the...

Your Reading Circle (YRC) Builds Reading Communities Beyond Silent Book Clubs

The Your Reading (YRC) Circle initiative is reshaping how...

Related Articles