Monday, February 23, 2026
18.1 C
Delhi

वारिस ख़ान ने अपनी बहादुरी से बचाई एक परिवार की जान, बने MP के पहले ‘गुड सेमेरिटन’

13 नवंबर 2024 की सुबह, मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के वारिस ख़ान अपनी बाइक से बीनागंज जा रहे थे। इसी दौरान, एबी रोड हाईवे पर शिवपुरी से भोपाल जा रही एक कार ब्रेक चिपकने के कारण पलट गई। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए, और अंदर बैठे लोग फंस गए।

वारिस ख़ान ने अपनी इंसानियत और बहादुरी दिखाते हुए, बिना समय गंवाए अपने हाथों से कार का दरवाज़ा तोड़ा और अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उनका यह साहसिक काम प्रशासन तक पहुंचा और उनकी खूब सराहना हुई। इसके साथ ही, वारिस ख़ान को “गुड सेमेरिटन” योजना के तहत ज़िले के पहले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वारिस ख़ान मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज़िले के ब्यावरा शहर में रहते हैं। करीब 12 साल पहले, वह नगरपालिका में प्लंबर के रूप में काम करते थे, लेकिन किसी कारणवश उनकी नौकरी चली गई। इसके बाद उनका जीवन मुश्किलों से घिर गया। उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए प्लंबिंग, क्लीनिंग और मज़दूरी जैसे काम किए।

वारिस ख़ान की बहादुरी के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो कॉल के ज़रिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने का वादा किया। इस पर वारिस ख़ान ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि इनाम की बजाय उन्हें उनकी पुरानी नगरपालिका की नौकरी वापस दिला दी जाए। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। राजगढ़ के कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उन्हें 5,000 रुपये का चेक भी भेंट किया। वारिस ख़ान की यह कहानी इंसानियत और बहादुरी की सच्ची मिसाल है। 

इस ख़बर को आगे पढ़ने के लिए hindi.awazthevoice.in पर जाएं

ये भी पढ़ें: जयपुर की वीणा, मीणा जनजाति की कला को दे रहीं नई पहचान

आप हमें FacebookInstagramTwitter पर फ़ॉलो कर सकते हैं और हमारा YouTube चैनल भी सबस्क्राइब कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot this week

Your Reading Circle (YRC) Builds Reading Communities Beyond Silent Book Clubs

The Your Reading (YRC) Circle initiative is reshaping how...

Tu Yaa Main Film Explores Urban Survival Lessons

Tu Yaa Main begins as a glossy love story...

Bangladesh at a Turning Point

After months of unrest, Bangladesh has voted in a...

Kachri Melon: A lifeline for Desert Habitats

Kachri Melon, A golf ball-sized fruit that grows wild...

Mumbai’s Musical Road That Plays ‘Jai Ho’ for Safer Driving

The rumble of traffic along Mumbai's coastal corridor took...

Topics

Kashmir Dentist Dr Itinderpal Singh Bali Trains India in First Aid

In the mountain town of Baramulla, where uncertainty shaped...

Vijaygarh Fort: History, Legends and Forgotten Battles

Nobody puts Vijaygarh Fort on their travel list the...

Related Articles